हाथरस, दिसम्बर 11 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में आयोजित हो रहे 64वें सीनियर स्टेट पुरुष बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में मेरठ को हराकर हाथरस की टीम ने फाइनल में स्थान पक्का किया। टूर्नामेंट का फाइलन गुरुवार को खेला जाएगा। जिसमें हाथरस की टीम उत्तर प्रदेश पुलिस टीम से खेलेगी। बुधवार को हाथरस ने सेमीफाइनल में मेरठ डिस्ट्रिक्ट टीम को 80-73 (7 पॉइंट्स) से हराया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इससे पहले सुबह क्वार्ट: फाइनल में, उन्होंने बीएलडब्ल्यू (बनारस लोकोमोटिव वर्क्स) रेलवे टीम को 65-62 (3 पॉइंट्स) से हराया। मंगलवार उन्होंने आरडीएसओ (एक और रेलवे टीम) और वाराणसी डिस्ट्रिक्ट टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में भी हराया। पूरे टूर्नामेंट में टीम के शानदार प्रदर्शन ने उनकी पहचान एक बड़ी ताकत के तौर पर...