हमीरपुर, मार्च 15 -- हमीरपुर। इंडेस वैली पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिकाओं की बॉस्केबॉल और टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता अंडर 18 बालक एकल वर्ग में अजय प्रथम, समीर द्वितीय और रुद्र तृतीय, बालिका वर्ग में स्तुति प्रथम, काजल द्वितीय कनिष्का तृतीय स्थान पर रही। बॉस्केबॉल बालक का फाइनल मैच इंडेस वैली पब्लिक स्कूल राठ एवं जेएनवी राठ के बीच खेला गया। जिसमें जेएनवी टीम विजेता और इंडेस वैली उपविजेता रही। बालिका वर्ग इंडेस वैली विजेता और जेएनवी राठ उपविजेता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.