भागलपुर, मार्च 26 -- बिहार बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में नवगछिया बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 26 मार्च से 28 मार्च तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन बिहपुर रेलवे ग्राउंड में होगा, जिसमें जिले समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों से टीमों के भाग लेने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...