नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में दोबारा पैरेंट्स बने हैं। कपल के घर दूसरी बार भी बेटी ने जन्म लिया है। बॉलीवुड में ऐसे कई सिलेब्रिटी कपल हैं, जिनके घर बेटियों ने जन्म लिया है। इतना ही नहीं ज्यादातर एथलीट्स जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी के घर भी पहला चाइल्ड बेटी ही है। देखने पर ये सिर्फ एक संयोग लगता है लेकिन इसके पीछे एक साइंटिफिक कारण जिम्मेदार है। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ रागिनी ठाकुर के मुताबिक ज्यादातर सिलेब्रिटीज के घर बेटियों का जन्म होना सिर्फ एक को-इंसिडेंट नहीं है बल्कि इसके पीछे एक साइंटिफिक हाइपोथेसिस है। आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं।बच्चे के जेंडर पर पड़ सकता है स्ट्रेस का असर डॉ रागिनी ठाकुर के मुताबिक, हाई परफॉर्मिंग एथलीट्स और सिलेब्रिटीज की लाइफ में फिजिकल हार्ड वर...