नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- एक्टर विद्युत जामवाल जल्द ही स्ट्रीट फाइटर के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। स्ट्रीट फाइटर की रिलीज से पहले विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड और बॉलीवुड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पैसों का इस्तेमाल करके बॉलीवुड हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड काफी अलग है। वो लोग जो करते हैं उस पर काफी ध्यान देते हैं। विद्युत ने कहा कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक बड़ा फर्क है।सिर्फ पैसा खर्च करके हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता बॉलीवुड हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में विद्युत जामवाल ने कहा, "ये (हॉलीवुड) हमारे यहां की चीजों से काफी अलग है। हां, जो पैसा वो खर्च करते हैं वो बहुत ज्यादा होता है, लेकिन सिर्फ पैसा खर्च करने से आप शानदार चीजें नहीं बना सकते हैं। वहां एक अलग तरह की प्लानिंग होती है,...