लखनऊ, अक्टूबर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुंबई में सुरक्षा पर उठे सवाल मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड को वहां से शिफ्ट किए जाने की मांग भी उठने लगी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष ने इसके लिए सबसे सुरक्षित स्थान उत्तर प्रदेश को माना है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के लिहाज से यूपी देश का सबसे सुरक्षित राज्य है। उन्होंने कहा कि मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता बंदाबस्त न होने की दशा में वह केंद्र सरकार की मदद से फिल्ड इंडस्ट्री को यूपी में स्थापित कराने का प्रयास करेंगे।

फिल्म बिरादरी की सुरक्षा की मांग फेडरेशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के दृष्टिगत पूरी फिल्म बिरादरी की सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित कराने औ...