नई दिल्ली, मार्च 19 -- म्यूजिक कंपोजर से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर एक वक्त उनके फैंस बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन जब उनकी शादी टूटी तो फैंस का दिल टूट गया। उनकी शादी को लेकर काफी विवाद हुए। सोशल मीडिया पर दोनों की फैमिली को लेकर भी काफी खबरें सामने आईं। ऐसे में अब पलाश और स्मृति की शादी टूटने के विवादों पर एक्ट्रेस डेजी शाह रिएक्ट किया। डेजी ने पलाश को लेकर कहा कि वह पलाश की निजी जिंदगी के आधार पर उन्हें जज नहीं करेंगी, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि असल में पर्दे के पीछे क्या हुआ था।पलाश और स्मृति के बारे में बोलीं डेजी शाह डेजी शाह जल्द ही पलाश की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इन सबके बीच डेजी शाह ने हाल ही में मिस मालिनी को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया, ' स्मृति मंधाना क...