नई दिल्ली, मई 23 -- बॉलीवुड स्टार्स के कई ऐसे किस्से हैं, जिसे उनके फैंस बड़ी ही दिलचस्पी के साथ जानने के लिए बेताब रहते हैं। कई ऐसे किस्से हैं, जिसे शायद ही उनके फैंस भी जानते होंगे। एक ऐसा ही किस्सा 90 के दशक सुपरस्टार एक्ट्रेस संग जुड़ा है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस एक्ट्रेस के पैदा होते ही अस्पताल में एक बड़ी गड़बड़ी हो गई थी और वो अपने सगे मां-बाप से बिछड़ते-बिछड़ते रह गई। लेकिन मां तो आखिर मां होती है, उसकी ममता ने अपनी बेटी को आखिरकार पहचान लिया। आइए जानते हैं आखिर कौन है वो एक्ट्रेस और आखिर उस दिन हॉस्पिटल में क्या हुआ था?घबरा गई थीं मां 90 के दशक की हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि रानी मुखर्जी हैं। रानी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है...