कन्नौज, अप्रैल 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पास असालतनगर गांव निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री सिम्मी दीक्षित ने खुशी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भोपाल में आयोजित भव्य ब्यूटी टैलेंट शो में अपनी उपस्थिति से पूरे कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। शहर की नई प्रतिभाओं ने रैंप पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुति दी और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आयोजकों नीलेश मालवीय और निक्की मालवीय ने स्थानीय टैलेंट को मुख्यधारा का मंच प्रदान कर एक सराहनीय पहल की। शो के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को उनके आत्मविश्वास, वॉक और ओवरऑल प्रस्तुति के आधार पर सम्मानित किया गया। मिस टीन भोपाल का खिताब स्वरा वेधा ने जीता, जबकि मिसेज भोपाल का ताज श्रद्धा पांडेय और प्रियंका पुरोहित ने अपने नाम किया। मिसेज ब्यूटीफुल का सम्मान प्रियंका चौबे को मिला। कार्यक्रम में मेकअप ...