मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- विन्ध्याचल,हिंस । बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पाशेट्टी गुरुवार को अचानक मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं और पूरे विधि-विधान से मां का दर्शन-पूजन किया। पुरोहित धीरज मिश्रा ने शिल्पा शेट्टी को गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना कराई। दर्शन पूजन कर मां विंध्यवासिनी से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में बन रहे भव्य विंध्य कॉरिडोर का भी देखा । नवनिर्मित कॉरिडोर की व्यवस्था और सुंदरीकरण देखकर शिल्पा काफी प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने कहा, "मां के दरबार में आकर मन को बहुत शांति मिली। कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा होगी । शिल्पा शेट्टी निजी यात्रा पर परिवार के साथ मिर्जापुर आई थीं। यह भी पढ़ें- सिने तरीका शिल्पा शेट्टी गुरुवार को शिवपुर स्थित एक साड़ी के बड़े प्रतिष्ठान में पहुंचीं। वहां...