वाराणसी, जून 15 -- चौबेपुर। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा ने रविवार को मार्कण्डेय महादेव मंदिर (कैथी) में विधि-विधान से जलाभिषेक किया। कहा कि ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी अमावस्या तिथि पर दर्शन-पूजन कर उन्होंने सुख-समृद्धि और पति के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराया। गोविंदा की धर्मपत्नी ने मंदिर के धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महात्म्य के बारे में जानकारी हासिल की। यह भी पढ़ें- मन का भाव ही सबसे बड़ा तीर्थ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...