जमुई, मार्च 31 -- जमुई, एक प्रतिनिधि जमुई के कृष्णा सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय वीर कुंवर सिंह वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। शनिवार को आयोजन की शुरूआत की गई और रविवार के रात में फाइनल का मुकाबला सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट मे कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। रविवार की नाइट मैंच में खेले गए फाइनल मुकाबले में जमुई और मलयपुर के बीच में खेला गया। जिसमें जमुई की टीम ने मलयपुर की टीम को 3-1 से हरा कर मुकाबला जीत लिया। आयोजित टूर्नामेंट में भावेश सिंह को प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया, जिसे मुख्य अतिथि मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मनित किया गया। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक डॉ नीरज साह, नितेश भगत, विजय सिंह एवं मनोज सिंह थे।मैच के जीत के बाद विजेता टीम को ट्राफी और 2500 रूपये का पुरूस्कार दिया गया वही रनर टीम को 15...