बॉलीबाल में हापुड़ की टीम ने सराय की टीम को हराया
अमरोहा, जून 18 -- मंडी धनौरा। ग्राम अमहेड़ा में गुरुवार को बॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। कड़े मुकाबले में हापुड़ की टीम ने सराय की टीम को 15-13 से पराजित कर खिताब जीता। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। सबसे पहले अमहेड़ा और ततारपुर गर्वी की टीम में मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल में हापुड़ और सराय में मुकाबला हुआ। हापुड़ की टीम ने 15-13 से मैच जीतकर परचम लहरा दिया। बतौर मुख्यातिथि आलोक भारती एडवोकेट व ग्राम ढ्योटि के प्रधान उद्यम सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अंकित, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार फौजी, देवेंद्र सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- बॉलीबाल में हापुड़ की टीम ने सराय की टीम को हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.