नई दिल्ली, जनवरी 23 -- बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर फिल्म को बेहतरनी रिव्यूज मिल रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी, सनी देओल और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म में हीरोज की भूमिका में ये कलाकार नजर आए हैं। वहीं, फिल्म में खलनायक बने हैं एक्टर अली मुगल। अली मुगल फिल्म में पाकिस्तानी अफसर के किरदार में हैं। फिल्म में उनका वरुण धवन के साथ एक फाइट सीक्वेंस भी है। इस फाइट सीक्वेंस को अली ने मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने बहुत तैयारी की थी।वरुण धवन संग एक्टर का फाइट सीक्वेंस अली मुगल और वरुण धवन का फाइट सीक्वेंस तीन मिनट का है। इस बारे में जूम से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वो फाइट सीक्वेंस काफी कठिन और इंटेंस था इसलिए उसके लिए बहुत तैयारी करनी पड़ी। अली ने कहा, "वो लगभग तीन मिनट...