नई दिल्ली, फरवरी 17 -- बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के धमाके के बाद अब गबरू लेकर आ रहे हैं। फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। अब रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म मई में थिएटर में दस्तक देने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन शशांक उदापुरकर ने किया है और विशाल राणा, ओम छंगानी प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल अपनी इमेज से हटकर रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी किरदार से जुड़ जाने वाली बताई जा रही है।गबरू की रिलीज डेट सनी देओल अभी तक अपनी शानदार एक्शन हीरो की इमेज के लिए मशहूर हैं। उन्हें गदर से लेकर बॉर्डर में अपनी दमदार आवाज, डायलॉग, एक्शन हीरो के तौर पर देखा गया है। लेकिन अब सनी देओल एक अनोखे किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनका रोल एक मिडिल क्लास पारिवारिक आदमी का होगा जो ...