बॉर्डर सुरक्षा में युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी:वाजपेयी
रुद्रपुर, मई 15 -- खटीमा, संवाददाता। शिक्षा भारती स्कूल में शुक्रवार को सीमा जागरण मंच की ओर से सीमा विमर्श-सीमा दर्शन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र जागरण, आंतरिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, अवैध घुसपैठ, नशा और बदलती जनसांख्यिकी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य वक्ता सीमा जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने अवैध घुसपैठ, नशे का कारोबार और देश-विरोधी गतिविधियां गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि उत्तराखंड से बाहर गए लोग रिवर्स पलायन कर अपने मूल स्थानों की ओर लौटें और देवभूमि के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी तभी राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.