मोतिहारी, अप्रैल 2 -- बनकटवा। भारत नेपाल सीमा के पास सीमा सड़क निर्माण कार्य को रैयतों द्वारा लगाए गए रोक को गुरुवार को दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में खत्म कर कार्य को संपन्न कराया गया। पथ निर्माण विभाग ढाका के सहायक अभियंता के पहल पर यह कार्रवाई की गई। जे के एम कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर भास्कर सिंह ने बताया कि रैयतों द्वारा जमीन के मुआवजा का भुगतान नहीं होने से कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया था। जिसे दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ रैयतों से समझौता कर कार्य को संपन्न कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...