महाराजगंज, सितम्बर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे रेगहिया गांव में शुक्रवार को संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 119 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद किया है। लहसुन को नेपाल से तस्करी के जरिए लाकर भंडारण किए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से एक व्यक्ति को टीम ने गिरफ्तार किया है। सीमा चौकी शीतलापुर के प्रभारी सूरज तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 501 से करीब 600 मीटर भारत की ओर रेगहिया गांव निवासी एक शख्स के घर में नेपाल से तस्करी के माध्यम से लाया गया लहसुन रखा गया है। सूचना पर एसआई सूरज तिवारी ने एसएसबी झुलनीपुर बीओपी के प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन प्रसाद और नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल को जानकारी दी। इसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एसएसबी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ...