महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल बॉर्डर सोनौली में आब्रजन और पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच-पड़ताल कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। सोनौली कोतवाली पुलिस पंजाब पुलिस का इंतजार कर रही है। इस आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि आरोपित ने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है और वीजा पर भारत आया था। वह भारत से नेपाल पंजाब के अपने मित्रों के साथ घूमने जा रहा था। डिपार्चर के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सूचना दे दी।आब्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अपने कुछ भारतीय मित्रों के साथ नेपाल जाने के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.