मधुबनी, जनवरी 22 -- हरलाखी,एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा के जटही-पिपरौन बॉर्डर पर नेपाली नागरिक के साथ मारपीट करने के आरोप में एक आरोपित को पकड़ कर एसएसबी ने पुलिस के हवाले कर लिया है। जिसकी पहचान पिपरौन गांव निवासी नवनीत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब आठ बजे बॉर्डर से सटे नेपाल क्षेत्र में भारतीय युवक व नेपाल के युवक के बीच मारपीट हुई थी। जहां नेपाल के एपीएफ जवानों ने बीचबचाव कर दोनो को वापस अपने अपने घरों के लिए भेज दिया। उसके बाद भारतीय युवकों ने नेपाली नागरिक के साथ पुन: मारपीट किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपितों ने नेपाली नागरिकों के चारपहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और दो मोबाइल भी छीन लिए। इसी दौरान आरोपितों ने अन्य नेपाली वाहनों को भी रोक कर मारपीट करते हुए दो बाइक भी छीन लिए। एसएसबी जवा...