नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- रमेश त्रिपाठी, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और विपक्षी दलों का आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को राजधानी में हुए बवाल, भारी लॉकडाउन और करीब 3,000 प्रदर्शनकारियों की सामूहिक हिरासत के बाद भी आज यानी रविवार सुबह 10 बजे से दोबारा 'जंतर-मंतर मार्च' का एलान किया गया है। सीजेपी के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद अब आंदोलन की कमान नए चेहरों के हाथ में है। दूसरी ओर, इस नई कॉल को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूरी नई दिल्ली और लुटियंस जोन को किले में तब्दील कर रखा है। सीमाओं पर भी संदिग्धों पर सख्त नजर रखी जा रही है।पर्दे के पीछे से नए नेतृत्व की कमान, हिरासत से आया वीडियो शनिवार को दिल्ली पुलिस ने मुंबई से आए सीजेपी नेता अभि...