शामली, अप्रैल 19 -- चौसाना। हरियाणा सीमा पर यूपी के किसानो के गेहूं से लदे टैक्टर-ट्राली रोकने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। हरियाणा पुलिस ने किसी भी किसान को करनाल की सीमा मे प्रवेश नही करने दिया। हालाकि चौथे दिन परेशान किसान मायूस होहर छिदक गए और अपने अपने घरो को लौट गए। बताया गया है कि सिर्फ 5-7 वाहन ही पुल पर खड़े नजर आये। किसानो के लिए पहले फसल को पकाना उसके बाद तैयार फसल को सकुशल सम्पन्न मंडियो तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। जिसके कारण दोहरे भाडे की भी मार किसानो पर पड रही है। हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानो का हरियाणा की मंडियों मे प्रवेश पर पाबंदी लगाई हुई है। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी भूखे प्यासे कतार मे लगे किसान, प्रवेश पर पांबदी बरकरार किसी भी किसान का प्रवेश ना हो सके ,इसके लिए डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात है ताकि कोई कोतू...