बगहा, नवम्बर 12 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा-भस्विा(नेपाल)बॉर्डर को विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद बुधवार की सुबह से खोल दी गई है। सिकटा-भस्विा चेकपोस्ट के बैरियर को आम लोगों के आवाजाही के लिए उठा दी गई। बॉर्डर खुलने से सिकटा बाजार व भस्विा बाजार में रौनक बढ़ा गई है। सेनुवरिया, एसएसबी कैम्प के प्रभारी सह सहायक कमांडेंट उत्तम घोष ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार की शाम से बॉर्डर को सील कर दिया गया था।चुनाव समाप्त होने के बाद बुधवार की सुबह से बॉर्डर को खोल दिया गया है। आवागमन सामान्य रूप से शुरू हो गया है।यहां बता दे कि लगातार 72 घंटा बॉर्डर सील होने से नेपाल के तराई क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।भस्विा के बलीराम साह कानू,हेमचंद्र कुशवाहा व संतोष कुमार समेत कई ने बताया कि भार...