बगहा, मार्च 8 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर के भेड़िहरवा एसएसबी चेकपोस्ट पर रविवार सुबह में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वे एसएसबी पर वाहन जांच के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा रहे थे। भेड़िहरवा गांव के ग्रामीणों के हंगामे से थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में चेकपोस्ट पर पहुंचे लोगों बारात की गाड़ी रोकने का आरोप लगाया। सूचना पर एसएसबी के सहायक सेनानायक अविनाश पटेल व मैनाटाड़ थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इधर, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह भी मौके पर पहुंचे। सेनानायक ने ग्रामीणों के आरोप को खारिज कर दिया। कहा कि आधी रात को किसी को भी बॉर्डर के नेपाल व भारतीय गांव में आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लोगों की सुविधा को ध्यान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.