सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- सीतामढ़ी। जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन भी मौजूद रहे। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नशीली दवाओं और ड्रग्स के खतरे को रोकने के लिए हर स्तर पर ठोस और प्रभावी उपाय लागू किए जाएं। यह भी पढ़ें- मुख्यधारा से जुड़ें...