बुलंदशहर, जून 22 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया और दोनों को साथ देखकर पति आक्रोशित हो गया। बताया जाता है कि पति ने पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक को पकड़ लिया, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि पति ने दोनों के साथ मारपीट भी की। रेस्टोरेंट में हंगामा होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रेस्टोरेंट में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...