नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- इमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस गया है, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा था जिसपर अब एक्टर के वकील ने अपना स्टेटमेंट दिया है। इमरान के वकील का कहना है कि एक्टर इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डहोल्डर्स को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाता है।क्या है मामला बता दें कि पिछले हफ्ते इमरान जिनका यूएस पासपोर्ट है, उन्होंने मुंबई में क्रांती मैदान में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के रिजाइन के लिए आंदोलन में हिस्सा लिया था। उस दौरान इमरान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में भी लिया था।किस एक्ट की धारा पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई की गई। उन पर आरोप...