उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। जीआरपी झांसी के क्षेत्राधिकारी ने रविवार को रेलवे पुलिस थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन चोरी से जुड़ी विवेचनाओं को देखा। मैंस के साथ ड्यूटी रुम को चेक किया। रजिस्टरों का रखरखाव बेहतर करने के साथ अपराध और अपराधियों पर सख्ती के साथ रोक लगाने के निर्देश जीआरपी एसओ को दिए गए। सीओ ने बताया कि ट्रेनों की चेकिंग के दौरान मौके से लोकेशन की फोटो भेजी जाए। सभी स्कार्ट को निर्देशित किया गया है कि वह बाडी वार्न कैमरों के माध्यम से टे्रनों पर नजर रखें। सर्दी के मौसम में टे्रनों की चेकिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ईश्वरदीन रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...