मुजफ्फर नगर, जून 1 -- मुजफ्फरनगर पावर कारपोरेशन की टीम ने वहलना चौक पर स्थित दुकानों में छापेमारी करते हुए दो दुकानदारों के यहां पर बिजली चोरी पकड़ी है। सद्दाम बॉडी मेकर पर 1.46 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण उसका बिजली कनेक्शन काट दिया था। इसके बावजूद भी वह केबिल पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। वहीं आगरा ट्रांसपोर्ट कंपनी के यहां पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई।मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में बिजली चोरी पकड़ने को लेकर अभियान चल रहा है। सहायक अभियंता रेड राघवेन्द्र कुमार, अवर अभियंता रेड दिलीप कुमार यादव और टीजीटू रामदत्त ने टीम के साथ वहलना चौक पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया है। टीम ने वहलना चौक और शामली बाईपास पर स्थित सभी दुकानों की गंभीरता के साथ चेकिंग की है। टीम ने वहलना चौक पर स्थित स...