नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- पहले लोग खुशबू के लिए इत्र लगाया करते थे, जिसे सेंट भी कहा जाता था। फिर मार्केट में परफ्यूम का नाम आया और फिर डिओडोरेंट और बॉडी मिस्ट भी लाइन में आ गए। अब खुशबू के लिए हमारे पास कई ऑप्शन हो चुके हैं और हर कोई महकने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आप इन तीनों के बीच अंतर जानते हैं। बॉडी मिस्ट, डिओ या फिर परफ्यूम कौन आपको लंबी देर तक खुशबू दे सकता है और इन तीनों में क्या फर्क होता है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं। अगली बार जब आप दुकान से ये चीजें लेंगी, तो आपको अंतर साफ पता होगा।Body Mist, Deodorant और Perfume क्या अंतर होता है?1. बॉडी मिस्ट क्या है- बॉडी मिस्ट एक हल्का फ्रेगरेंस प्रोडक्ट होता है, जिसमें आमतौर पर परफ्यूम की तुलना में खुशबू वाले तेल की मात्रा कम होती है। इसकी खुशबू ज्यादा तेज नहीं होती ...