बॉडी बिल्डिंग में सिकंदराबाद के मोहसिन, मुरादाबाद के शुभम ने जीता खिताब
बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में पावर हाउस ओपन नॉर्थ इंडिया 2026 बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 140 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और जनरल सेक्रेटरी परवेज अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कल्याण बोर्ड एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चैंपियनशिप में ओवरऑल बॉडी बिल्डिंग का खिताब सिकंदराबाद के मोहसिन अंसारी ने अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया। वहीं, मेन फिजिक कैटेगरी में मुरादाबाद के शुभम कुमार ओवरऑल विजेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.