बिजनौर, मार्च 29 -- बिजनौर। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में बिजनौर महोत्सव के अंतर्गत 1वी खेल कार्यालय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 2024 में आयोजित कराई गई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता अत्यंत सफल (हिट) रही थी। जिसमें खिलाड़ियों एवं दर्शकों का व्यापक उत्साह देखने को मिला था। सफलता को ध्यान में रखते हुए पुन: जनपद बिजनौर में एक ओर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ (खेल भवन) को प्रेषित कर दिया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जैसे ही खेल निदेशालय शासन स्तर से स्वीकृति एवं आवश्यक निर्देश प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता की तिथि घोषित कर दी जाएगी तथा इसकी विस्तृत सूचना सार्वजनिक कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद बिजनौर के साथ-...