रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोटद्वार में बॉडी बिल्डर दीपक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना रुद्रपुर के बॉडी बिल्डर और जिम संचालक मोहत चोपड़ा को भारी पड़ गया। कई संगठन के लोगों ने जिम के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होनें ने मोहित पर टीआरपी लेने के लिए हिन्दुओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, 31 जनवरी को कोटद्वार में बजरंग दल ने दुकानों पर वास्तविक नाम प्रदर्शित करने को लेकर अभियान चलाया था। इसी दौरान एक दुकान संचालक के समर्थन में कोटद्वार निवासी बॉडी बिल्डर दीपक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। दीपक के समर्थन में आवास विकास निवासी बॉडी बिल्डर और जिम संचालक मोहित चोपड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट साझा की और तीन फरवरी को कोटद्वार जाने का आह्वान किया। इसकी सूचना म...