नई दिल्ली, जनवरी 11 -- फिल्म 'धुरंधर' साल 2025 की ऐसी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई जिसने एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के किरदार में नजर आए थे और नवीन कौशिक को डोंगा का किरदार के लिए खूब तारीफें मिलीं। अब नवीन कौशिक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। फोटोज के साथ-साथ एक्टर नवीन ने एक ऐसा किस्सा भी सुनाया है, जो ज्यादातर लोगों को आज तक नहीं पता था।यह शख्स बना डोंगा का बॉडी डबल नवीन कौशिक ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वो उनकी ही तरह दिखने वाले एक शख्स के साथ सेम गेटअप में नजर आ रहे हैं। यह शख्स हैं शेख बुरहानुद्दीन नसीरुद्दीन, वही शख्स जिन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स में डोंगा के बॉडी डबल का रोल प्ले किया था। लेकिन आखिर वो कौन सा सीन है जिसके...