उन्नाव, मई 29 -- उन्नाव, संवाददाता। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार प्रशासन ने हाईटेक निगरानी का पूरा जाल बिछा दिया है। परीक्षा केन्द्रों पर एआई बेस्ड कैमरे परीक्षार्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे, वहीं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से आने वाले दो प्रतिनिधि बॉडी कैम पहनकर केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इन कैमरों से रिकॉर्ड होने वाली हर गतिविधि सीधे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी। ऐसे में परीक्षार्थियों को अब सिर्फ कक्ष निरीक्षकों ही नहीं बल्कि हर कदम पर डिजिटल निगरानी का सामना करना होगा।31 मई को जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- बुविवि की टीम संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने रवाना हुई पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और ...