देहरादून, जुलाई 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से गुरुवार को हाथीबड़कला कैंट निवासी बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ी जसबीर सिंह गुसाईं ने भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने उन्हें 13 जून को पंजाब के लुधियाना में आयोजित 15वें फेडरेशन कप नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में सीनियर बॉडीबिल्डिंग के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे वे वैश्विक मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। जसबीर सिंह गुसाई ने आगामी सितंबर 2026 में बैंकॉक में होने वाली एशिया बॉडीबिल्डिंग...