अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़। अलीगढ़ की बेटी अनुपमा शर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सरायघाट बॉडीबिल्डिंग क्लासिक चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन के बैनर तले 25 अप्रैल को अजरा सभागार में आयोजित प्रतियोगिता के तहत पांचवीं सरायघाट वूमेन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में अनुपमा ने 55 किलोग्राम वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी अनुपमा ने 28-29 मार्च को मध्य प्रदेश में आयोजित 17वीं मेन एंड वूमेन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। अलीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष तस्लीम मुख्तार ने बताया कि अनुपमा शर्मा आगामी 12-13 जून को लुधियाना (पंजाब) में आयोजित 15वें फेडरेशन कप एवं वर्ल्ड सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि संस्था अनुपमा क...