प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने जिले की पेट्रोल पंपों से बॉटल अथवा डिब्बे में खुला पेट्रोल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शनिवार को उन्होंने पम्प संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि पम्प संचालक आदेश का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने शनिवार को शहर के आसपास संचालित कई पम्पों का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...