रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग में दो दिवसीय विभागीय खेल दिवस का समापन बुधवार को हुआ। इसमें बायोटेक्नोलॉजी और बॉटनी विभाग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शतरंज, बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताएं विभागाध्यक्ष डॉ लाडली रानी की देखरेख में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...