मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि के बॉटनी विभाग की ओर से बुधवार को वर्ष 1979-81 के छात्रों के लिए एलुमनी मीट का आयोजन सीनेट हॉल में हुआ। इसमें शामिल हुए पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि विवि अपनी हीरक जयंती मना रहा है। ऐसे में यह एलुमनी मीट काफी महत्वपूर्ण है। कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय में एलुमनी का महत्व काफी ज्यादा होता है। उन्होंने अपने दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने पूर्ववर्ती छात्रों को बीआरएबीयू के एलुमनी एसोसिएशन का सदस्य बनने को कहा। कार्यक्रम में बॉटनी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रंजना ने एलुमनी मीट के बारे में बताया। प्रो. नीलम कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। मीट में विभाग के पूर्व शिक्षक प...