बांका, मई 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूर्व सभापति संतोष सिंह के घर के नजदीक स्थित लोहे के बिजली पोल में अचानक करंट दौड़ने लगा, जिसके कारण पोल के आसपास की जमीन से धुआं निकलने लगा। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोल पर लगे बिजली बॉक्स में सर्विस तार सट जाने से करंट पूरे लोहे के पोल में प्रवाहित होने लगा। करंट लीकेज के कारण जमीन के अंदर मौजूद नमी और अन्य तत्वों के संपर्क में आने से धुआं उठने लगा। घटना ऐसे स्थान पर हुई जहां लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर के झुकाव से हादसे की आशंका, ग्रामीण चिंतित समय रहते स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जाता तो किसी व्यक्ति या पशु के करंट की चपेट में आने ...