नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Awarapan 2 VS Batwara 1947 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का एक ही दिन आमना सामना हुआ। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आपस में टकराईं। इन फिल्मों के रिलीज का दर्शकों को काफी वक्त से इंतजार था। 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' को दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। हालांकि, 'बंटवारा 1947' उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है, जितनी उम्मीद की गई थी। वहीं, 'आवारापन 2' अच्छा बिजनेस कर रही है। आज इन दिनों फिल्मों को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं रविवार को किसने कितनी कमाई की।गदर मचा रही है 'आवारापन 2' इमरानी हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई रही हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से इमरान ने अपनी दमदार वापसी...