नई दिल्ली, अगस्त 22 -- बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराईं। सनी की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटशन रहा। दोनों ही स्टार्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, लेकिन एक तरफ जहां इमरान की 'आवारापन 2' बंपर कमाई कर रही है। वहीं, सनी की मूवी हर दिन पीछे हो रही हे। आज इन दिनों फिल्मों को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं गुरुवार को किसने कितनी कमाई की।8वें दिन भी 'आवारापन 2' ने लगाई दहाड़ा इमरानी हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई रही हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से इमरान ने अपनी दमदार वापसी की। 'आवारापन 2' ने पहले दिन 22.00 करोड़ रुपये के...