नई दिल्ली, मार्च 28 -- साल 2026 के शुरुआती 3 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई सीक्वल फिल्में रिलीज हुई हैं। जब पुरानी कहानियों के नए चैप्टर खुले तो बज तो बहुत तगड़ा रहा, लेकिन क्या कमाई के मामले में भी इन फिल्मों को वैसा रिस्पॉन्स मिला? जहां कुछ फिल्मों ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए, वहीं कुछ ने बस एवरेज कमाई की। इस साल रिलीज हुईं 'धुरंधर 2', 'बॉर्डर 2', 'द केरला स्टोरी 2' और 'मर्दानी 3' फ्रैंचाइजी के अनाउंसमेंट के वक्त भारी हाइप देखने को मिली थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका हाल कैसा रहा? चलिए जानते हैं फर्स्ट क्वार्टर का रिपोर्ट कार्ड।धुरंधर 2 लाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार थी, और मजेदार बात यह कि बॉक्स ऑफिस पर इसे रिस्पॉन्स भी वैसा ही मिला। यह इस साल की ...