जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। सीतारामडेरा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप' में मंगल सिंह बॉक्सिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पांच खिलाड़ियों में से चार ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रागिनी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि दिव्या सोया और मानसी सरदार ने रजत पदक जीते। तृप्ति कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उनके भविष्य को संवारना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.