कौशाम्बी, फरवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। 29 वीं अंतरजनपदीय पुलिस महिला/पुरुष प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। समापन के दिन बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबला कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के बीच हुआ। कौशाम्बी के आरक्षी ने प्रतापगढ़ के खिलाड़ी को हराकर जीत का परचम लहराया। एसपी ने समापन के मौके पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पुलिस लाइन में शनिवार को 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस महिला/पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी राजेश कुमार ने किया था। जोन स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतापगढ़, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर और कौशाम्बी के खिलाड़ी शामिल हुए थे। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। आखिरी दिन बाक्सिंग का फाइनल मुकाबला हुआ। कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव और प्रतापगढ़ के आरक्षी मुकेश कुमार के बीच मुकाबला शुरू हुआ। दोनों के बीच बहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.