बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दास ओवरऑल चैंपियन घोषित
बदायूं, फरवरी 22 -- बदायूं, संवाददाता। दास कॉलेज में एक दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के मुक्केबाजों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स जॉइंट सेक्रेटरी विजय सान्याल, प्राचार्य प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. प्रिंस विशाल दीक्षित एवं अन्य सम्मानित शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना ने कहा कि बॉक्सिंग न केवल शारीरिक सशक्तता प्रदान करती है, बल्कि यह मानसिक अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी विकसित करती है। हमारा महाविद्यालय खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त एवं अनुशासित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.