नैनीताल, अक्टूबर 12 -- नैनीताल। तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में रविवार को जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक हुई। एसोसिएशन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण की अध्यक्षता और सचिव नवीन टम्टा की मौजूदगी में प्रतियोगिता को सफल बनाने पर चर्चा की गई। नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में 29 अक्तूबर से एलीट महिला अखिल भारतीय फेडरेशन कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड समेत देशभर की 12 टॉप टीमें भाग ले रही हैं। बताया कि खिलाड़ियों के वेरिफिकेशन, वेट होने और ड्रॉ बनने के बाद 30 अक्तूबर, 31 अक्तूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को प्रतियोगिता आयोजित होगी। बैठक में देवेंद्र सिंह जीना, भगवत सिंह रावत, बॉक्सिंग कोच अजय कुमार, पुष्पा कार्की धर्मवाल, रणजीत थापा, दीपक सिंह भंडारी, आयोजक सचिव कमल जगाती रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.