हापुड़, मार्च 5 -- हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 1 से 5 अप्रैल तक मूलचंद त्यागी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स हापुड़ में होगा। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 11 मार्च को सुबह 11 बजे किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव रोबिन सिंह ने बताया कि इस ट्रायल में वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में जिला हापुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्...