काशीपुर, जुलाई 7 -- काशीपुर। रोमानिया में होने वाली गोल्डन बेल्ट अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई। सीनियर महिला टीम का काशीपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी को कोच बनाया गया है। 9 से 18 जुलाई तक रोमानिया में गोल्डन बेल्ट अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। कोच प्रियंका ने बताया कि भारतीय टीम में 55 किलो भार वर्ग में प्रियांशु डबास, 60 किलो में रमन, 65 किलोग्राम में रोहित, 90 किलोग्राम में बोबिन चौहान और 90 किलो से अधिक भार वर्ग में चेतन चौधरी को शामिल किया गया है। जबकि महिला 51 किलो भार वर्ग में नीतू, 54 किलो में आरती, 60 किलो में दिशा, 65 किलो में अंकुशिता व 75 किलो में इमरोज खान को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...